महोबा: महोबा में जोनल खेल प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को किया गया सम्मानित
Mahoba, Mahoba | Oct 1, 2026 महोबा में 14 जोनल स्तरीय दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन आज संत जोसेफ इंटर कॉलेज में हुआ। जिले के 12 हाईस्कूल व इंटर कॉलेजों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में 100, 200, 400, 600, 1500, 3000 मीटर दौड़, गोला फेंक, लंबी कूद, रिले रेस और भाला फेंक हुई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में संत जोसेफ कॉलेज प्रथम रहा।