Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh

नवपदस्थापित सीओ नीरज भारद्वाज ने ली सीएलजी बैठक, कानून व्यवस्था व यातायात व्यवस्था पर हुई चर्चा वैर। पुलिस थाना वैर में नवपदस्थापित वृताधिकारी (सीओ) नीरज भारद्वाज की अध्यक्षता में सीएलजी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा जनसहयोग से अपराध नियंत्रण व आगामी पर्वों पर शांति व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए सीओ नीरज भारद्वाज ने सीएलजी सदस्यों से क्षेत्र की सामाजिक एवं सुरक्षा संबंधी परिस्थितियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय से ही क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने सीएलजी सदस्यों से पुलिस का सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या समस्या की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। बैठक के दौरान सीएलजी सदस्यों ने कस्बे से गुजर रहे स्टेट मेगा हाईवे पर सड़क किनारे खड़े रहने वाले वाहनों एवं ठेले-फड़ लगाने वालों की समस्या को प्रमुखता से उठाया। सदस्यों ने बताया कि सड़क पर अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहन और ठेले दुर्घटनाओं का कारण बन सकते हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा प्रभावित होती है। उन्होंने सुझाव दिया कि ऐसे वाहनों एवं ठेलों को सड़क किनारे निर्धारित फुटपाथ या सुरक्षित स्थानों पर व्यवस्थित कराया जाए, ताकि यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके और दुर्घटनाओं की आशंका कम हो। सीओ नीरज भारद्वाज ने सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार प्रयासरत है तथा प्राप्त सुझावों के आधार पर उचित कदम उठाए जाएंगे। बैठक में थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह, पदम सिंह मोरदा, राखीलाल, धनेश कुमार, कपिल कुमार शर्मा, शुगर सिंह भगोरा , केशव, गोपाल सहित अनेक सीएलजी सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Weir, Bharatpur | Jun 26, 2026

MORE NEWS

पूर्व कैबिनेट मंत्री व धौलपुर करौली सांसद भजन लाल जाटव ने अमौली टोल प्लाजा पर अपने कार्यालय पर जनसुनवाई की।

पूर्व कैबिनेट मंत्री व धौलपुर करौली सांसद भजन लाल जाटव ने अमौली टोल प्लाजा पर अपने कार्यालय पर जनसुनवाई की।

Weir, Bharatpur | Jun 27, 2026

पूर्व कैबिनेट मंत्री व धौलपुर करौली सांसद भजन लाल जाटव ने आमौली टोल प्लाजा पर  स्थित अपने कार्यालय पर जनसुनवाई की।

पूर्व कैबिनेट मंत्री व धौलपुर करौली सांसद भजन लाल जाटव ने आमौली टोल प्लाजा पर स्थित अपने कार्यालय पर जनसुनवाई की।

Weir, Bharatpur | Jun 27, 2026

मोलोनी में जनकल्याण ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
वैर, 25 जून। भाजपा ग्रामीण मण्डल वैर के तत्वावधान में ग्राम मो लो नी में राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराई गई।
कार्यक्रम में बताया गया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान करने का प्रयास किया। साथ ही योजनाओं से संबंधित आवेदन एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मण्डल वैर के अध्यक्ष शिवसिंह बेवर, मण्डल पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोगों से सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

मोलोनी में जनकल्याण ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी वैर, 25 जून। भाजपा ग्रामीण मण्डल वैर के तत्वावधान में ग्राम मो लो नी में राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराई गई। कार्यक्रम में बताया गया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान करने का प्रयास किया। साथ ही योजनाओं से संबंधित आवेदन एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मण्डल वैर के अध्यक्ष शिवसिंह बेवर, मण्डल पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोगों से सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

Weir, Bharatpur | Jun 26, 2026