बहादुरपुर वितरण केंद्र अंतर्गत ग्राम गीलारोपा में 5 जून को ‘सम्पर्क अभियान 2026’ के तहत विद्युत सेवा शिविर आयोजित किया जाएगा। प्रशासन ने गुरूवार को शाम सात बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि इस शिविर में बिजली उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा।