अलवर: अलवर में 20 मई को सभी दवा दुकानें रहेंगी बंद, केमिस्ट एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन
Alwar, Alwar | May 18, 2026 अलवर। अखिल भारतीय केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के देशव्यापी बंद के आह्वान पर 20 मई को जिले की सभी दवा दुकानें बंद रहेंगी। देशभर के 12.50 लाख दवा विक्रेताओं के साथ अलवर के करीब 2500 विक्रेता हड़ताल में शामिल होंगे। सोमवार को अलवर जिला केमिस्ट एसोसिएशन ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा।