आज श्रावण मास के द्वितीय शुक्रवार के पावन अवसर पर अरेराज स्थित प्रसिद्ध बाबा सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर में विभिन्न स्थानों से आए हजारों श्रद्धालुओं और कांवरियों ने सुव्यवस्थित तरीके से जलाभिषेक एवं दर्शन किए। इस वार भी भीड़ को नियंत्रित करने एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व की भाती सभी संवेदनशील स्थानों पर तीन पालियों में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। अनुमंडल पदाधिकारी अरेराज के द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर लगातार संपूर्ण परिसर का निरीक्षण किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar #श्रावणीमेला