खुसरूपुर: खुसरूपुर पुलिस ने मोसिम पुर गांव से 550 ग्राम गांजा के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया
खुसरूपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मौसिमपुर गांव में छापामारी कर 550 ग्राम गांजा के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाज मौसिमपुर गांव निवासी रामाशंकर प्रसाद के पुत्र पवन कुमार है। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि पवन कुमार छोटा-छोटा गांजा का पुड़िया बनाकर जरूरतमंदों के बीच बेचने का काम करता है। एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेजा जा रहा है।