कनवास: अमरपुरा में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने पाया आग पर काबू
Kanwas, Kota | Mar 30, 2026 अमरपुरा में बिजली ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें तेज होने के कारण आसपास के लोगों में डर का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे दमकल कर्मियों से मिली जानकारी के अनुसार समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।