दतिया नगर: दामोदर सिंह यादव ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को दतिया से चुनाव लड़ने के लिए खुली चुनौती दी
आजाद समाज पार्टी नेता दामोदर सिंह यादव ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को दतिया से चुनाव लड़ने का खुले मंच से चैलेंज किया है । यह चैलेंज हाल ही में आजाद समाज पार्टी की एक आमसभा के दौरान किया जिसका वीडियो दतिया में बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में आजाद समाज पार्टी नेता दामोदर सिंह यादव धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर तीखी हमले बोल रहे हैँ.