मार्टिनगंज: बरदह पुलिस ने मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज किया, पीड़ित को कार्रवाई का दिया भरोसा
आजमगढ़ जिले के बरदह थाने पर एक पीड़ित द्वारा सूचना दी गई की जमीनी विवाद में विपक्षी द्वारा घर में घुसकर मारपीट कर घायल किया गया जिसमें तीन लोग घायल हो गए सूचना के आधार पर पुलिस ने विपक्षियों पर मुकदमा दर्ज किया इस बात की जानकारी आज रविवार को 6:00 बजे हुई पुलिस ने पीड़ित को कार्रवाई का भरोसा दिया है