हाथरस: कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 19 लीटर अवैध देसी शराब बरामद
अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 19 लीटर अवैध देसी शराब बरामद की है। जानकारी के अनुसार, आरोपी मंडी के सामने अलीगढ़ रोड का रहने वाला है।