बेगमगंज: मडिया सेतु गांव में खेत से 60 पाइप और 20 स्प्रिंकलर चोरी, ₹50 हजार का नुकसान
नगर मुख्यालय से करीब 10 किमी दूर ग्राम मडिया सेतु में अधिवक्ता विनय सिंह ठाकुर के खेत से सिंचाई सामग्री चोरी हो गई। अज्ञात बदमाश रात में फार्म हाउस से करीब 60 स्प्रिंकलर पाइप, 20 स्प्रिंकलर चिड़ियां उठा ले गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई जा रही है। घटना के समय खेत पर कोई मौजूद नहीं था।