बड़ागांव धसान: बड़ागांव पुलिस ने 315 बोर का कट्टा-कारतूस लेकर घूम रहे 3 युवकों को किया गिरफ्तार
थाना बड़ागांव पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान सागर-टीकमगढ़ रोड स्थित गोल ढाबा के पास तीन युवकों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियो के कब्जे से 315 बोर का देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, 8 खाली खोखे, बाइक, दो मोबाइल और 5,280 रुपये नकद बरामद किए गए। बड़ागांव थाना प्रभारी उप निरीक्षक जयेंद्र गोयल ने आज मंगलवार शाम 4 बजे प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी बताई है।