टीकमगढ़: जल गंगा संवर्धन अभियान: ग्राम हनुमान सागर में जल चौपाल आयोजित, टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने कहा कि जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण करना प्रत्येक नागरिक का कर्त्तव्य है। सभी लोगों को अपने कर्त्तव्यों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जन सहयोग से सभी कार्यों को मिल जुल कर प्रभावी ढंग से किया जा सकता है इसके साथ ही कलेक्टर ने सभी ग्राम वासियों की समस्याओं को सुना और उनका निराकरण करने के निर्देश दिए।