संग्रामपुर: वार्ड 12 में जलजमाव से सड़क बनी तालाब, स्कूली बच्चे कीचड़ भरे रास्ते से जाने को मजबूर
नगर पंचायत संग्रामपुर के वार्ड संख्या 12 में हल्की बारिश के बाद ही सड़क पर जलजमाव की समस्या गंभीर हो जाती है। सड़क पर बारिश का पानी जमा होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है और सड़क तालाब के रूप में तब्दील हो जा रही है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। बच्चे गंदे पानी और कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के