भदोही: भदोही कोतवाली पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के मामले में आरोपी सास-ससुर को किया गिरफ्तार
भदोही थाना क्षेत्र के धसकरी गांव में दहेज की मांग से तंग आकर विवाहिता दीपिका यादव ने 1 अगस्त को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के भाई लाल बहादुर यादव की शिकायत पर चार ससुरालीजनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर भदोही पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मृतका के ससुर मोहन यादव (52) और सास कलावती देवी (50) अरेस्ट किया।