भदोही: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने भदोही में सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी लोगों की शिकायतें, 7 मामलों का हुआ त्वरित निस्तारण
भदोही जिले की तीनों तहसीलों में 2 अगस्त को सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। तहसील भदोही में जिलाधिकारी शैलेष कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। भूमि विवाद, फसल नुकसान, बिजली बिल और राशन कार्ड से जुड़े 7 मामलों का तत्काल निस्तारण किया गया।