बक्सर गंगा ब्रिज के समानांतर एक और नया 4-लेन गंगा ब्रिज तेजी से आकार ले रहा है। गंगा नदी के बीचोंबीच पिलरों का निर्माण युद्धस्तर पर जारी है, जबकि बलिया की ओर अप्रोच रोड का काम भी तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।
दिलचस्प बात यह है कि पुराने बक्सर गंगा ब्रिज के समानांतर पहले से एक 2-लेन पुल मौजूद है, और अब उसके अपस्ट्रीम (पश्चिमी दिशा) में यह आधुनिक 4-लेन पुल तैयार किया जा रहा है। वहीं डाउनस्ट्रीम (पूर्वी दिशा) में पहले से बना 2-लेन पुल भी यातायात को सुगम बना रहा है।
इस नए पुल के पूरा होने के बाद बक्सर को 6-लेन गंगा ब्रिज की सुविधा मिलेगी। साथ ही, बक्सर से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे तक की कनेक्टिविटी और भी बेहतर होगी, जिससे बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के बीच आवागमन, व्यापार और विकास को नई रफ्तार मिलेगी।
Bihar, India | Jul 6, 2026