गाण्डेय: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर गांडेय प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज, छठ घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Gandey, Giridih | Nov 12, 2026
लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर गांडेय प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को 12 बजे प्रखंड प्रमुख राजकुमार पाठक ने प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ गांडेय पंचायत और दासडीह समेत अन्य छठ घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान प्रमुख और बीडीओ ने घरलेटो घाट और दासडीह घाट पर साफ-सफाई का बारीकी से मुआयना किया।