खलीलाबाद: डबरा गांव में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट, किशोर गंभीर रूप से घायल
बखिरा थाना क्षेत्र के डबरा गांव में गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे जमीन विवाद को लेकर दो पटीदारों के बीच मारपीट हो गई। खेत की मेड़ बांधने को लेकर शुरू हुए विवाद में 17 वर्षीय सिद्धार्थ राय गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके पिता मार्कंडेय राय को भी चोटें आईं। दोनों को जिला अस्पताल खलीलाबाद ले जाया गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस