जैतपुर: शहडोल में घर लौट रहे 45 वर्षीय कुंवर सिंह पर भालू का हमला, हुए घायल
जैतपुर वन परिक्षेत्र के अमहा गांव में बुधवार रात करीब 10 बजे भालू ने कुंवर सिंह गोंड (45) पर हमला कर दिया। घायल को जैतपुर में प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज शहडोल भेजा गया। रेंजर अमित सिंह चंदेल ने अस्पताल पहुंचकर हालचाल जाना और नियमानुसार सहायता दिलाने का भरोसा दिया। जानकारी गुरुवार सुबह 8 बजे सामने आई है।