खलीलाबाद: दुधारा पुलिस ने बाजार में गुम 3 वर्षीय मासूम बच्ची को सकुशल बरामद किया, परिजनों को सुपुर्द किया
पिंकी देवी पत्नी अमरनाथ निवासी को हरियाणा थाना दुधारा ने थाने पर सूचना दिया कि वह अपनी 3 वर्षीय बच्ची आराध्या के साथ सिमरिया में बाजार में सामान खरीदने आई थी।खरीदारी के दौरान बच्ची अचानक गायब हो गई।वहीं दुधारा पुलिस की तत्परता के कारण बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया। दुधारा पुलिस ने परिजनों को किया सुपुर्द।यह जानकारी पुलिस मीडिया सेल ने गुरुवार 5:30 बजे दी।