शाजापुर में पिछले तीन दिनों से हो रही रिमझिम बारिश और बादलों के कारण मौसम में ठंडक बढ़ गई है। शुक्रवार सुबह भी हल्की बारिश से शहर की सड़कें गीली रहीं और ठंडी हवाओं ने लोगों को फिर से सर्दी का अहसास कराया।रविवार के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में फिर से बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल ठंडी हवाओं और बादलों के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है।