जगाधरी: लेबर कॉलोनी में बेचने के लिए रखी सेब की पेटियां घर से हुई चोरी, संदिग्ध व्यक्ति ई रिक्शे समेत सीसीटीवी कैमरे में कैद
व्यक्ति ने बताया कि वह रेहडी लगाकर के सेब बेचने का काम करता है। उसने अपने घर में खरीद कर सेब की पेटियां रखी हुई थी। रात के समय कोई चोर उन्हें चुरा कर ले गया। गली में लगे सीसीटीवी कैमरे के अंदर एक ई रिक्शा उसके पास घूमता हुआ नजर आ रहा है। जिसे शक है कि इसी ई रिक्शा में उन पेटियों को चोरी कर ले जाया गया है।