जगाधरी: 408 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल के साथ एक युवक को चांदपुर से एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
टीम के इंचार्ज जसविंदर राणा ने बताया के उन्हें सूचना मिली थी चांदपुर में एक लड़का एक्टिवा पर नशा बेचने की फिराक में घूम रहा है। मौके पर दबीश देकर चौधरी कॉलोनी के रहने वाले विजय नामक युवक को गिरफ्तार किया है। जिससे 408 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद हुए हैं। जिसके बाद मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश कारगामी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।