जगाधरी: अपने वेतन को ₹35400 देने की मांग को लेकर अलग-अलग विभाग के क्लर्कों का धरना लघु सचिवालय पर जारी
अलग-अलग विभाग में कार्यरत क्लर्कों का कहना है कि इसको लेकर वह पहले भी हड़ताल कर चुके हैं। और सरकार ने उनकी मांग को मान लिया था। मगर उनको बढ़ावा वेतन ₹35,400 नहीं दिया गया। जिसके चलते अब वह दोबारा से एक बार फिर लघु सचिवालय के सामने धरने पर बैठ गए हैं और अपनी मांग को पूरा करने के बाद ही अपनी हड़ताल को खत्म करेंगे।