जगाधरी: साढ़ौरा वार्ड-13 में नहर के पानी से दीवार के साथ मकान की छत भी गिरी, हुआ भारी नुकसान
फजलु रहमान ने बताया कि 2 दिन से उनके गांव के अंदर नहर का लोगों के घरों में दो से चार-चार फीट पानी खड़ा हुआ है। ऐसे में उनके मकान की पहले दीवार गिरी और बाद में छत भी नीचे गिर गई जिसके अंदर उनके घर का सामान दब गया।मौके पर अधिकारियों ने पहुंचकर उनको आश्वासन दिया कि वह जल्दी उनको सरकार से मुआवजा दिलाने का काम करेंगे।