बेगूसराय: दीपावली के मौके पर बेगूसराय शहर रोशनी से हुआ जगमग, बच्चों ने जलाए पटाखे
दीपावली के मौके पर रविवार की शाम 06:00 बजते ही पूरा शहर रोशनी से जगमग हो गया. इस दौरान बच्चों ने खूब पटाखे जलाए. दीपावली का त्यौहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके, इसको लेकर जिलास्तरीय पदाधिकारी का विभिन्न चौक चौराहे पर तैनाती की गई है. दीपावली के मौके पर पूरा शहर रोशनी से जगमग हुआ था. वहीं छोटे-छोटे बच्चे पटाखे वह फुलझड़ी छोड़कर आनंद लेते रहे.