कोंडागांव: पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम ने जिला अस्पताल में भर्ती पीड़ित युवक से की मुलाकात, कहा- मुठभेड़ फर्जी है
छग विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष संतराम नेताम ने रविवार दोपहर कोंडागांव जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ित युवक अभय नेताम व परिवार से मुलाकात कर मुआवजे और जांच की मांग की है। अस्पताल में मुलाक़ात के दौरान घायल अभय ने संतराम नेताम को आप बीती बताते हुए पुरी घटना के बारे मे विस्तार से बताया। संतराम नेताम ने कहा की कहा मुठभेड़ है फर्जी,सिर्फ अफवाह फैलाकर वाहवाही लूट रही।