सांगानेर: रेनवाल थाना इलाके के भैंसलाना गांव में एक युवक ने घर में फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची
जयपुर ग्रामीण के किशनगढ़ रेलवे थाना इलाके में बीती रात एक युवक ने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर किशनगढ़ रेनवाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रेनवाल उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वही एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।