मुंगावली: मुंगावली सिविल अस्पताल की बदहाली का वीडियो वायरल, मरीज भगवान भरोसे; न चादर, न दवाई
मुंगावली सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की बदहाली सामने आई है। जिसका वीडियो भी शुक्रवार को रात लगभग 8 बजे से सोशलमीडिया पर वायरल हो रहा है अस्पताल में मरीजों के पलंगों पर न चादर है, न तकिया, जबकि कई जरूरी दवाइयां भी उपलब्ध नहीं हैं। मरीजों को बाहर से महंगी दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं। ड्यूटी समय में ओपीडी कक्ष खाली मिला और डॉक्टर भी मौजूद नहीं मिले।