गोरखपुर: MLC के अस्पताल का CM ने किया उद्घाटन, रवि किशन ने पूछा- क्या फ्री में इलाज होगा? CM बोले- फ्री में फिल्म दिखाओ
गोरखपुर में एस्ट्रोमेडिक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए,सीएम ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले पूरा पूर्वांचल बीमार स्थिति में था।उस समय इलाज के नाम पर केवल बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज ही एकमात्र बड़ा अस्पताल था,जो स्वयं अव्यवस्थाओं से जूझ रहा था। 2017 के बाद जब प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनी,तब पूर्वांचल के विकास को दिशा मिली