जमुई: आंजन नदी पुल के पास तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, परिवार के इकलौते पुत्र की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Jamui, Jamui | Jun 7, 2026 आंजन नदी पुल के पास शनिवार की देर रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतक युवक के शव को सदर अस्पताल लाया गया, जहां रविवार की सुबह 8:00 बजे डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव को परिजन के हवाले कर दिया गया।