वारिसनगर: मां ने पुत्र और बहू पर मारपीट व प्रताड़ना का आरोप लगाया, कहा- घर में रहने का अधिकार नहीं
समस्तीपुर। मथुरापुर थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में एक महिला ने अपने ही पुत्र और पुत्रवधू पर मारपीट, गाली-गलौज और प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित महिला की पहचान रामनगर निवासी मुकेश साह की पत्नी रीता देवी के रूप में हुई है। महिला ने मामले को लेकर कार्रवाई की मांग की है।