कानपुर: भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच होने वाली तीन वनडे सीरीज की टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू, एक लाख से अधिक टिकट बिके
भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन गुरुवार को शहर के सात जगह पर ऑफलाइन टिकट बिक्री भी शुरू करेगा। मंगलवार रात 9:30 बजे जैसे ही बुक माय शो पर टिकट बिक्री शुरू हुई और बुधवार 1 बजे तक लगभग एक लाख रुपये से अधिक के टिकट बिक गए।