कानपुर: कानपुर के कार्डियोलॉजी अस्पताल में खुलेगा प्रदेश का पहला कार्डियक ट्रांसप्लांट सेंटर
एलपीएस कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट में प्रदेश का पहला एपेक्स कार्डिएक ट्रांसप्लांट सेंटर खुलेगा। इसमें हृदय प्रत्यारोपण के साथ लिवर,फेफड़े,गुर्दे ट्रांसप्लांट यूनिट भी स्थापित की जाएगी। निदेशक डॉ. राकेश कुमार वर्मा ने बुधवार 11 बजे बताया कि कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर ब्रेन डेड रोगियों के अंगदान के लिए अभियान चलाएगा।