कैराना: नगर के मोहल्ला आलकलां में विद्युत विभाग की टीम ने की छापेमारी, 29 घरों में बिजली चोरी मिलने पर दर्ज कराई एफआईआर
Kairana, Shamli | Aug 18, 2024 विद्युत उपखंड अधिकारी अमित कुमार गुप्ता के नेतृत्व में नगर के मोहल्ला आलकलां में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान 29 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई, जिस पर टीम ने वीडियोग्राफी करने के साथ ही केबिल जब्त कर लिए। वहीं, बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है।