कैराना: मोहल्ला आलखुर्द में चोरों ने दिनदहाड़े दो भाइयों के घरों को खंगाला, लाखों की नकदी व आभूषण चोरी
Kairana, Shamli | Aug 17, 2024 नगर के मोहल्ला आलखुर्द निवासी रिजवान और साजिद उर्फ सुक्का के घर बराबर-बराबर में हैं। उनके भाई मोहल्ला बिसातियान निवासी राशिद का पुत्र उस्मान सऊदी अरब गया है, जिसे शनिवार प्रातः करीब नौ बजे दिल्ली एयरपोर्ट छोड़ने के लिए वह दोनों गाड़ी से गए थे। जबकि पत्नी और बच्चे भाई के घर गए हुए थे। शाम करीब साढ़े छह बजे रिजवान और साजिद अपने घर पहुंचे, तो ताले टूटे थे।