कैराना: कैराना में ब्रिज के पास यमुना नदी में डूबे तीसरे छात्र का शव करीब 8 किलोमीटर दूर हुआ बरामद
Kairana, Shamli | Aug 18, 2024 15 अगस्त को हरियाणा के पानीपत जिले के गांव खोतपुरा निवासी सुमित, एक अन्य सुमित व नितेश कैराना स्थित यमुना नदी में ब्रिज के निकट स्नान कर रहे थे। इसी दौरान वह तीनों डूब गए थे। वह तीनों छात्र थे। प्राइवेट गोताखोर साजिद, बिल्लू उर्फ मुस्तकीम व दिलशाद आदि गोताखोरों ने एक दिन पूर्व सुमित व नितेश के शव बरामद किए थे। तीसरे का शव रविवार को बरामद हुआ।