कैराना: क्षेत्र निवासी महिला ने युवक पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का लगाया आरोप, कैराना कोतवाली में केस दर्ज
Kairana, Shamli | Aug 18, 2024 कैराना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाली महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि गांव का ही कादिर नामक युवक उसे अपने गाड़ी में हरियाणा में ले गया। जहां उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। इसके बाद आरोपी गांव में पहुंचा और फिर से उसे खेत पर ले जाकर दुष्कर्म करने लगा, उसके द्वारा शोर मचाने पर लोगों ने उसकी जान बचाई। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।