कैराना: मोहल्ला छड़ियान में कैंची घोपकर हत्या करने के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Aug 18, 2024 कैराना नगर के मोहल्ला छड़ियान निवासी शाहिद उर्फ कालू गत छह जुलाई को मोहल्ले में ही दर्जी की दुकान पर सिलाई को दिए कपड़े लेने के लिए गया था। इसी दौरान दर्जी इमरान व उसके भाई हारून ने शाहिद की कैंची घोपकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इमरान को आलाकत्ल कैंची सहित गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया था। रविवार को पुलिस ने बताया कि हारून को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।