जमुई: बालडा गांव में तेज आंधी के दौरान ताड़ का पेड़ बथान पर गिरने से वृद्ध की हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Jamui, Jamui | May 5, 2026 बालडा गांव में सोमवार की देर शाम तेज आंधी और बारिश के बीच ताड़ का पेड़ बथान पर गिरने से दबकर 70 वर्षीय सरजू महतो की मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मंगलवार की सुबह 9:00 बजे पहुंची पुलिस द्वारा मृतक वृद्ध के शव को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव को परिजन के हवाले कर दिया गया।