कुम्भराज: बांसाहेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी को एसपी ने हटाया, नशे में अर्धनग्न वीडियो वायरल होने पर पुलिस लाइन से किया अटैच
Kumbhraj, Guna | Apr 25, 2026 कुंभराज के मृगवास थाना के पुलिस चौकी बांसाहेड़ा प्रभारी एएसआई जगदीश जाटव का 24 अप्रैल को नशे में अर्धनग्न हालत में जमीन पर चौकी परिसर के अंदर लेटे हुए वीडियो वायरल हुआ था। एसपी ने संज्ञान लेकर जांच और कार्यवाही के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में 25 अप्रैल को एसपी ने जारी आदेश में चौकी प्रभारी को घोर अनुशासनहीनता पर हटाकर पुलिस लाइन अटैच किया है।