लखनपुर: NH 130 स्थित जजगा मोहनपुर मोड़ के पास अज्ञात पिकप ने बाइक सवारों को मारी ठोकर, पति-पत्नी और दो बच्चे बाल-बाल बचे
लखनपुर थाना क्षेत्र के अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 स्थित जजगा मोहनपुर मोड़ के पास अज्ञात पिकअप ने पीछे से बाइक सवारो को जोरदार ठोकर मार दी। बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे रेलिंग से जा टकराये बाइक में बैठे पति-पत्नी दो बच्चे बाल बाल बच गए। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंचे और सभी को उपचार हेतु उदयपुर अस्पताल लेकर गए।