बक्सर: अहिरौली में भाजपा कार्यालय में मनाया गया वीर बाल दिवस, साहस और बलिदान को किया गया याद
Buxar, Buxar | Dec 26, 2024 भारतीय जनता पार्टी जिला ईकाई द्वारा जिला भाजपा कार्यालय अहिरौली में एक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान साहस और बलिदान के प्रतीक-वीर बाल दिवस मनाया गया। शाम 5:30 बजे भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय ने जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह तथा संचालन निर्भय राय ने किया।