हसपुरा: आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर से पटना में आयोजित सदस्यता अभियान में शामिल होने के लिए हसपुरा से रवाना हुए
हसपुरा प्रखंड के विभिन्न गांव से रविवार की सुबह आजाद समाज पार्टी ( कांशीराम ) की ओर सदस्यता अभियान में शामिल होने के लिए पटना दर्जनों लोग रवाना हुए। जिसका नेतृत्व मो. एकलाख खां ने किया।उन्होंने कहा सदस्यता अभियान सिर्फ मकसद नहीं बल्कि समाजिक न्याय, समानता भाईचारा और संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने का संकल्प है।