बक्सर: बक्सर रेलवे स्टेशन परिसर से सिमरी के युवक की बाइक चोरी
Buxar, Buxar | Apr 20, 2026 नगर के रेलवे स्टेशन के समीप से एक युवक की बाइक चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित ने टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार सिमरी थाना क्षेत्र के बड़का गांव नगपुरा निवासी दीपक ओझा 18 अप्रैल को सुबह किसी कार्य से बक्सर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। उन्होंने अपनी बाइक स्टेशन के ठीक सामने बैरिकेड के बाहर खड़ी किया।