🚨 मुख्यमंत्री योगी के निर्देश के बाद औरैया पुलिस अलर्ट, त्योहारों को लेकर एसपी अभिषेक भारती ने संभाली कमान!
📍 औरैया। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए औरैया पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम में एसपी अभिषेक भारती ने पुलिस फोर्स के साथ विभिन्न बाजारों एवं संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया।
➡️ फ्लैग मार्च के दौरान एसपी ने सर्राफा व्यापारियों एवं आम नागरिकों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
➡️ महिलाओं एवं बेटियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं।
➡️ सर्राफा बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी।
➡️ सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है।
➡️ सोशल मीडिया पर भी पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी।
➡️ एसपी ने भरोसा दिलाया कि आगामी त्योहार बेहतर कानून व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाएंगे।
एसपी अभिषेक भारती ने स्पष्ट संदेश दिया कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
🙏 त्योहारों को शांतिपूर्ण बनाने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।
📲 ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए फेसबुक पेज दिबियापुर द लीजेंड को फॉलो करें।
#AuraiyaPolice #SPAbhishekBharti #AuraiyaNews #UPPolice #FlagMarch
Auraiya, Auraiya | Nov 4, 2026