हथुआ: हथुआ नगर पंचायत के वार्ड 17 में सड़क पर बह रहा नाले का गंदा पानी, लोगों का जीना हुआ मुहाल
हथुआ नगर पंचायत के वार्ड नंबर 17 से स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की घोर लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ मिथिलेश कुमार के आवास के ठीक सामने पिछले 10 दिनों से नाले का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। जलजमाव और उससे निकलने वाली तेज दुर्गंध के कारण स्थानीय निवासियों का जीना मुहाल हो गया है।