सिहोरा: खितौला के लखराम मोहल्ला में चोरों का आतंक एक रात में तीन घरों के तारे टूटे लाखों के नगरी जेवरात पार
खितौला थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 13 स्थित जय भवानी कॉलोनी के पीछे लखराम मोहल्ला में रविवार की दरमियानी रात चोरों ने एक साथ तीन मकान के ताले तोड़कर सनसनी फैला दी। सबसे बड़ी वारदात दिनेश दुबे के घर में हुई परिवार घर में ताला लगाकर बाहर गया था। सुबह करीब 7:00 बजे लौटने पर मुख्य गेट और कमरों के तारे टूटे मिले तथा पूरा घर अस्त-व्यस्त पड़ा था।