सागर नगर: संभागायुक्त ने सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों को पीपीओ वितरित किए, शुभकामनाएं दीं
संभागायुक्त वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा जिले में पेंशन प्रकरणों का निराकरण अभियान के दौरान किया गया है, यह एक अच्छा प्रयास है, मैं जिला कलेक्टर और पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा जिले में बड़ी गंभीरता से इस कार्य को आप लोगों ने प्रकरण तैयार कर किया है और आज सेवानिवृत अधिकारियों और कर्मचारियों को पीपीओ का वितरण किया जा रहा हैं।